गूगल पर इस साल विश्व व भारत में सबसे ज्यादा क्या ट्रेंड कर रहा था, रोचक है मसला
विश्व स्तर पर समाचार खंड में सबसे ज्यादा अफगानिस्तान को सर्च किया गया और "कोविड वैक्सीन" तीसरा सबसे अधिक सर्च किया गया। भारत की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग, कोविन, आईसीसी टी20 विश्व कप, यूरो कप, टोक्यो ओलंपिक रहा है। गूगल के मुताबिक़ इस साल लोगों ने कोरोना वायरस को लेकर काफी कुछ सर्च किया है।

वेब खोज इंजन गूगल ने Year In Search 2021 की लिस्ट जारी की है। उसने वैश्विक सूची के साथ-साथ राष्ट्र आधारित लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट के मुताबिक भारत में साल 2021 में टॉप तीन सर्च में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), CoWIN और ICC T20 विश्व कप रहा है। वैश्विक स्तर पर समाचार खंड में सबसे ज्यादा अफगानिस्तान और कोविड वैक्सीन को खोजा गया।

वैश्विक स्तर की बात करें तो स्क्विड गेम, बर्नी सैंडर्स मिट्टेंस और स्किनी जींस पहनने के तरीके इस साल दुनिया भर में Google पर सबसे अधिक खोजे गए विषयों में से थे और ब्रिटेन में यूरो प्रभुत्व वाले वेब सीरीज सबसे ज्यादा खोजे गए।