रियाद के पास कार दुर्घटना में प्रवासी भारतीय परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत
यह दुर्घटना 44 वर्षीय पांडिकासलकांडी मुहम्मद जाबिर और उनके परिवार के साथ हुई, जो दक्षिण भारतीय राज्य केरल में कालीकट शहर के पास बेपोर के रहने वाले थे। वे लोग जाज़ान की यात्रा कर रहे थे। मृतकों में जाबिर की पत्नी शबाना और तीन बच्चे लुफ्ती, लाईबा और साहा शामिल हैं।

सऊदी अरब में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक प्रवासी भारतीय परिवार के पांच सदस्यों और एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना रियाद क्षेत्र में हुई।

टोयोटा लैंड क्रूजर और कोरोला कारों के बीच आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर रियाद से 200 किमी दूर अल-रेन में रियाद-बिशा रोड पर हुई। शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में एक सऊदी नागरिक और भारतीय परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।