'ऑपरेशन गंगा' की आज अंतिम उड़ान, सुमी के सभी छात्र जाएंगे भारत
भारतीय दूतावास के अधिकारियों के अलावा 50 अन्य अधिकारियों को भी भारत लाया जाएगा। इन 50 अधिकारियों में संयुक्त सचिव रैंक के भी अधिकारी भी शामिल हैं जो रूसी भाषा में धाराप्रवाह हैं।

युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन के सुमी से निकाले गए भारतीय छात्रों को बुधवार देर रात लविवि से एक विशेष ट्रेन में पोलैंड लाया गया था। अब खबर है कि आज इन सभी भारतीय छात्रों को भारत वापस भेज दिया जाएगा। इन छात्रों की संख्या 694 है। भारत सरकार के अनुसार इन छात्रों को पहले सुमी से मंगलवार को बसों के माध्यम से संघर्ष क्षेत्र से निकालाकर सुरक्षित मार्ग के जरिए मध्य यूक्रेन के पोल्टावा ले जाया गया था।
Ambassador flags off special train with 600 🇮🇳n students from Sumy University at Lviv Railway Station. They will travel to Poland and are expected to board evacuation flights to 🇮🇳 tomorrow.
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) March 9, 2022
Be Safe Be Strong pic.twitter.com/6KYSAMxl9U
सरकारी सूत्रों ने यह भी कहा है कि सरकार 'ऑपरेशन गंगा' के तहत अपनी अंतिम निकासी उड़ान का संचालन करेगी और जो लोग पीछे रहना चाहते हैं उन्हें अपना रास्ता खुद खोजना होगा और भारत के लिए खुद वाणिज्यिक उड़ान लेनी होगी। भारतीय दूतावास के अधिकारियों के अलावा 50 अन्य अधिकारियों को भी भारत लाया जाएगा। इन 50 अधिकारियों में संयुक्त सचिव रैंक के भी अधिकारी भी शामिल हैं जो रूसी भाषा में धाराप्रवाह हैं। सरकार का मानना है कि इन्हें निकासी की सुविधा के लिए यूक्रेन भेजा गया था। अब सरकार युद्ध क्षेत्र में रहने के लिए और उनके जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहती।