सैन फ्रांसिस्को में एशियाई मूल के खिलाफ बढ़ रही है हिंसा की घटनाएं
सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल ने एक रिपोर्ट में कहा कि मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, 2021 में अकेले ऑकलैंड में गोलीबारी से छह मौतें दर्ज की गई हैं। सैन फ्रांसिस्को में ड्रग्स सेवन से मौत भी बड़ी समस्या है।
अमेरिका के सिलिकॉन वैली कैलिफोर्निया राज्य का शहर सैन फ्रांसिस्को राज्य का चौथा और यूएसए का 12वां सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इस शहर में बड़ी संख्या में भारतीय और एशियाई मूल के लोग रहते हैं। लेकिन अपनी तमाम खूबियों के बावजूद इस शहर के माथे पर एक बदनुमा धब्बा भी है। यहां एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ घृणा के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि शहर में एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीप वासियों के खिलाफ घृणा अपराधों से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट 2020 में नौ से बढ़कर 2021 में 60 हो गई है। ऐसे अपराध के मामलों में करीब 567 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां के मेयर लंदन ब्रीड ने अपराध में इस आश्चर्यजनक बढ़ोतरी पर निराशा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने का संदेह व्यक्त किया है।