रवीना ने कैलिफोर्निया में 'दम मारो दम' गाकर दर्शकों का 'दम' निकाल दिया
रवीना अरोड़ा के संगीत वीडियो अक्सर उनकी सिख विरासत से प्रेरणा लिए होते हैं। रवीना इस बार के वार्षिक संगीत और कला उत्सव में प्रदर्शन करने वाली एकमात्र एशियाई नहीं थी। कोचेला 2022 तीन साल के अंतराल के बाद हो रहा है और इसमें कई एशियाई प्रतिभाओं ने दर्शकों का दिल जीता।

भारतीय मूल की संगीतकार रवीना अरोड़ा अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में आयोजित कोचेला 2022 में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। रवीना अरोड़ा अपने संगीत में जैज़ के साथ ही दक्षिण एशियाई जड़ों से प्रेरणा लेने के लिए जानी जाती हैं।
रवीना से पहले इलेक्ट्रॉनिक संगीत संस्था B.R.E.E.D के रितेश डिसूजा वार्षिक संगीत और कला उत्सव में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कलाकार थे। उन्होंने 2015 में इस उत्सव में अपनी प्रस्तुति दी थी।
Missing raveena at coachella has to be my villain origin story pic.twitter.com/6ctjCjD4YI
— 🏹 (@iwonvu) April 16, 2022
रवीना अरोड़ा के संगीत वीडियो अक्सर उनकी सिख विरासत से प्रेरणा लिए होते हैं और उनका एल्बम Asha’s Awakening (आशा की जागृति) जनवरी, 2022 में रिलीज़ हुआ था जो एक "पंजाबी अंतरिक्ष राजकुमारी" के दृष्टिकोण की अवधारणा पर आधारित थी।
अपने उत्तरी अमेरिका दौरे के पहले पड़ाव कोचेला में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा (1971) के "दम मारो दम" पर प्रस्तुति पेश की जिसे प्रशंसकों ने काफी पसंद किया।
रवीना इस बार के वार्षिक संगीत और कला उत्सव में प्रदर्शन करने वाली एकमात्र एशियाई नहीं थी। कोचेला 2022 तीन साल के अंतराल के बाद हो रहा है और इसमें कई एशियाई प्रतिभाओं ने दर्शकों का दिल जीता। इनमें मंगोलियाई रॉक बैंड द हू, इंडोनेशियाई गायक निकी, कोरियाई हिप-हॉप तिकड़ी एपिक हाई और ग्रैमी विजेता पाकिस्तानी संगीतकार अरोज आफताब शामिल रहे।
कोचेला 2022 का पहला पड़ाव 15 अप्रैल को शुरू हुआ और 18 अप्रैल को समाप्त हुआ। हेडलाइनर्स में हैरी स्टाइल्स, बिली इलिश, स्वीडिश हाउस माफिया और द वीकेंड शामिल थे। कोचेला 2022 अगली किस्त 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022 तक होगी।