पत्नी के चलते युद्धग्रस्त यूक्रेन नहीं छोड़ना चाहता यह भारतीय
यूक्रेन में फंसे इस शख्स की पत्नी गर्भवती है और वो भारतीय नागरिक नहीं है। इसलिए उसे भारत नहीं लाया जा सकता है। यही वजह है कि शख्स ने अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर भारत लौटने से इनकार कर दिया है।

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं। भारत सरकार इसके लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। अब तक हजारों भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है लेकिन एक भारतीय नागरिक ने वापस लौटने से इनकार कर दिया है। यह शख्स बढ़ते खतरे के बावजूद भारत नहीं आना चाहता।

दरअसल यूक्रेन में फंसे इस शख्स की पत्नी गर्भवती है और वो भारतीय नागरिक नहीं है। इसलिए उसे भारत नहीं लाया जा सकता है। यही वजह है कि शख्स ने अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर भारत लौटने से इनकार कर दिया है।