उत्तर भारत के ये शहर जीवंत हैं, जादुई, मनमोहक भी हैं, अध्यात्म भी मिलता है
अगर आप पहली बार भारत के विभिन्न जगहों को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी शुरुआत उत्तर भारत घूमने से करें।
कहते हैं कि घूमने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि दिल और दिमाग भी हेल्दी रहते हैं। मन भी खुश होता है। अलग-अलग जगहों पर घूमने से कई तरह की जानकारियां भी प्राप्त होती हैं। अगर आप पहली बार भारत के विभिन्न जगहों को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी शुरुआत उत्तर भारत घूमने से करें। उत्तर भारत के कई शहरों में नए तरह की रोमांच का एहसास होगा।
नई दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली परंपराओं और आधुनिकता का सटीक मिश्रण है। यह ऐतिहासिक महत्व के साथ आधुनिक शहर है। दिल्ली का इतिहास खूब लंबा और उतार-चढ़ाव वाला रहा है। यहां आपको कई थीम पार्क, म्यूजियम और धरोहर मिल जाएंगे। यहां खरीदारी के लिए अहम जगहों को आप कभी भूल नहीं पाएंगे। दिल्ली का लजीज भोजन, स्थानीय बाजार सहित कई आकर्षण हैं जो आपको यहां से जोड़े रखेंगे।
उत्तराखंड : उत्तराखंड के नैनीताल की खूबसूरती को आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। प्राचीन झीलों और जंगली घाटियों के सुंदर दृश्यों का आनंद लेने के लिए यहां कई ट्रेकिंग मार्ग हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में एक आध्यात्मिक आभा नजर आएगी। जहां गंगा आपको ध्यान और योग का अभ्यास करने के लिए शानदार स्थान प्रदान करती है। यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के सबसे पुराने पार्कों में से एक है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो इससे शानदार जगह आपको कहीं नहीं मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश : कुल्लू और मनाली की हरियाली और रंग-बिरंगे फूल आपका मन मोह लेगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 40 किमी है। पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और बहुत कुछ करने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षक जगह है। मैक्लोडगंज और धर्मशाला 10 किमी से भी कम दूरी पर स्थित हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ यह जगह शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप तिब्बती बाजारों ओर तिब्बती व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।