भगवान परशुराम ने किया था दक्षिण भारत के इस शिव मंदिर का निर्माण
भगवान विष्णु के अवतार परशुराम ने अपने आराध्य शिव के 108 मंदिर बनाए थे, जिनमें यह पहला मंदिर था। देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु हर साल यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि मंदिर में मनाया जाने वाला मुख्य उत्सव है। मंदिर परिसर में लगभग एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाते हैं।

आज आपको भारत के दक्षिण राज्य केरल के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसका निर्माण भगवान परशुराम ने किया था। इस मंदिर की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है, इसलिए हर वर्ष यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह केरल के उन 108 मंदिरों में से पहला शिव मंदिर है, जिसका निर्माण भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने किया था। यहां की वास्तुकला भी अनोखी और मनमोहक है। भारत सरकार इसे राष्ट्रीय स्मारक भी घोषित कर चुकी है।
