कंप्यूटर में वायरस बताकर हजारों अमेरिकियों को लूटने वाला स्कैमर गिरफ्तार
विनोथ पोनमारन (34) नाम के इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने वायर फ्रॉड के जरिए उत्तरी अमेरिका में 7500 से अधिक लोगों को धोखा देकर लूटा। पुलिस का आरोप है कि 10 मिलियन डॉलर वाली फर्जी योजना के पीछे इसी शख्स का हाथ है।

साइबर अपराध दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। वैसे तो हर उम्र के लोग साइबर अपराधियों का शिकार बनते हैं लेकिन बुजुर्ग अपेक्षाकृत आसानी से तकनीकी झांसा देने वालों के चंगुल में फंस जाते हैं।
उत्तरी अमेरिका में हजारों लोगों को कंप्यूटर वायरस के नाम पर ठगने वाले ऐसे ही एक भारतीय मूल के साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि 10 मिलियन डॉलर वाली फर्जी योजना के पीछे इसी शख्स का हाथ है।