वॉइट हाउस ने भारतीय मूल की मेघा भट्टाचार्य को प्रेस सहायक बनाया
शिकागो में अपने समय के दौरान, भट्टाचार्य ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के वरिष्ठ सलाहकार डेविड एक्सलरोड द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के राजनीति संस्थान में दो बार इंटर्नशिप की। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने जेबी प्रित्जकर के गवर्नर अभियान के लिए भी इंटर्नशिप की।

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मेघा भट्टाचार्य प्रेस सहायक के रूप में वॉइट हाउस में शामिल हुई हैं। भट्टाचार्य ने 1 मार्च को एक ट्वीट में इसकी घोषणा की। इससे पहले मेघा अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति और अमेरिका के 'सेकेंड जेंटलमैन' डगलस एमहॉफ की संचार सहायिका के तौर पर काम कर रही थीं। बता दें कि कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति का पद संभालते ही पति डगलस एमहॉफ अमेरिका के 'सेकेंड जेंटलमैन' बन गए थे।
An honor to have served the first ever @SecondGentleman as his first ever Communications Assistant. pic.twitter.com/YUMbXBeNdF
— Megha Bhattacharya (@mbhattacharya46) March 1, 2022
मेघा भट्टाचार्य शिकागो विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट हैं। इसके बाद वह बोस्टन चली गईं जहां उन्होंने सेन एलिजाबेथ वारेन के राष्ट्रपति पद के लिए अभियान को लेकर काम किया। इसके बाद उन्होंने उन्होंने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के लिए काम किया। उन्होंने पहली बार पूरी तरह से डिजिटल सम्मेलन चलाने में मदद की। इसके अलावा मेघा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान में बाइडेन और कमला हैरिस के साथ मिलकर चुनावी अभियान में मदद की।