'देसी' मोबाइल फोन बजा रहे दुनिया में घंटी, भारत बना दुनिया में नंबर-2
मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में अगर हैंडसेट की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो भारत इस वक्त दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुआ देश है। भारत में अब इतने मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है कि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में देश अब काफी हद तक आत्मनिर्भर हो गया है।
भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन गया है। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2021 से लेकर वित्त वर्ष 2022 के बीच मोबाइल फोन बनाने में 126 प्रतिशत की उछाल आई है।
मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में अगर हैंडसेट की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो भारत इस वक्त दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुआ देश है। इसके पीछे प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना का बहुत बड़ा हाथ है।