बॉलीवुड गीतों पर थिरक कर स्टार बने किली पॉल को भारत ने किया सम्मानित
अपने वीडियो में वह बॉलीवुड गीतों पर थिरकते नजर आते हैं और उनका अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। कई बॉलीवुड सितारे उनकी तारीफ कर चुके हैं।

बॉलीवुड के गीतों पर लिप सिंकिंग वीडियो बना कर चर्चा में आए तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का नाम अब कौन नहीं जानता। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। हिंदी गीतों पर डांस करते किली और उनकी बहन का पूरा भारत फैन गया है। अब किली पॉल को तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया है। भारतीय उच्चायुक्त बिनय प्रधान ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की।
Today had a special visitor at the @IndiainTanzania ; famous Tanzanian artist Kili Paul has won millions of hearts in India for his videos lip-syncing to popular Indian film songs #IndiaTanzania pic.twitter.com/CuTdvqcpsb
— Binaya Pradhan (@binaysrikant76) February 21, 2022
इस तस्वीर में वह किली पॉल को सम्मानित करते हुए नजर आ रहे थे। किली ने भी इसके लिए उच्चायोग को धन्यवाद कहा है। प्रधान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज (सोमवार को) तंजानिया भारतीय उच्चायोग में एक खास मेहमान किली पॉल आए... जिन्होंने भारतीय फिल्मों के मशहूर गीतों पर अपने वीडियो से लाखों भारतीयों के दिल जीत लिए हैं...।'