मां ने दिखाई भारत में प्रतिभा, बेटी बनी गई कैलिफोर्निया की सर्जन जनरल
कैलिफोर्निया सर्जन जनरल का पद 2019 में ही बनाया गया है। मार्च 2003 में मिशिगन में प्रदेश स्तर का सर्जन जनरल का पद बनाया गया था। इसके बाद साल 2007 में फ्लोरिडा और अर्कांसास में इसका अनुसरण किया गया था।

अमेरिका में भारतीय मूल की एक डॉक्टर को प्रतिष्ठित पद मिला है। भारत के आगरा शहर में जन्मी अमेरिका की शीर्ष डॉक्टर देविका भूषण को कैलिफोर्निया का सर्जन जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्त की घोषणा हाल में हुई। इससे पहले बुधवार को सर्जन जनरल नेडिने बर्क हैरिस ने त्यागपत्र दे दिया था।
आपने भारत में आयुष्मान योजना का नाम जरूर सुना होगा। इस योजना के तहत भारत के 10 करोड़ परिवारों यानि 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये सालाना का स्वास्थ्य कवर सरकार की तरफ से मुफ्त में दिया जाता है। 2018 में भारत सरकार ने इंदु भूषण को इसका सीईओ बनाया था। इंदु भूषण की बेटी हैं देविका। 35 साल की देविका ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एमडी किया।