2021 में सभी रिकॉर्ड तोड़ जर्मन ने भरकर बुला लिए 'कुशल कामगार'
साल 2020 में में मात्र 1917 भारतीय नागरिकों को वर्क वीजा जारी किया गया था। साल 2021 में कुशल कामगारों के लिए जर्मन प्रशासन ने लगभग 60,000 वीजा विदेशी नागरिकों को जारी किया जोकि अभी तक के आंकड़ों में सबसे अधिक है।
कोरोना महामारी से पस्त हुई अर्थव्यवस्था को उभारने के लिए सभी देश प्रयास में लगे हैं। कई देश ऐसे हैं जो पेशेवर कामगारों और प्रोफेशनल की बदौलत ही देश चला पाते हैं। इनमें से एक यूरोप का विनिर्माण केंद्र कहे जाने वाला जर्मनी भी है, जहां का एक आंकड़ा बताता है कि जर्मनी भी अपनी अर्थव्यस्था को बूस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
SchengenVisaInfo.com ने हाल ही में जानकारी दी है कि जर्मनी के स्किल्ड वर्कर्स इमिग्रेशन एक्ट के तहत साल 2021 में कुशल कामगारों के लिए जर्मन प्रशासन ने लगभग 60,000 वीजा विदेशी नागरिकों को जारी किए गए थे, जो अभी तक के आंकड़ों में सबसे अधिक है। खबर है कि साल 2020 में यह आंकड़ा 30,000 था जब मार्च में जर्मन स्किल्ड वर्कर्स इमिग्रेशन एक्ट लागू किया गया था।