अमेरिका की यात्रा होगी आसान, बाइडन प्रशासन ने दी प्रतिबंधों में राहत
व्हाइट हाउस ने कहा कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका के हित में है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को देश दर देश समाप्त किया जाए। हम ऐसी हवाई यात्रा नीति अपनाने जा रहे हैं जो अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुरक्षित बनाने वाली है और मुख्यत: टीकाकरण पर आधारित है।
अमेरिकी सरकार ने भारत, चीन और यूरोप के 26 शेंगेन देशों के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा प्रतिबंधों में राहत देने का एलान किया है। ये राहतें आठ नवंबर से प्रभावी होंगी। व्हाइट हाउस के अनुसार यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले टीकाकरण प्रमाणपत्र पेश करना होगा।
यात्रियों से दस्तावेज जमा करने का और उन्हें जांचने की जिम्मेदारी एयरलाइन की होगी। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि केवल उन्हीं टीकों से टीकाकरण किए हुए लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जो यूएस एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) या विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मान्य होंगे।